मसूरी में तीन युवतियों और एक युवक के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, वीडियो वायरल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में तीन युवतियों और एक युवक के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा, वीडियो वायरल

On: November 16, 2025 4:03 PM
Follow Us:

मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़कियां और एक युवक आपस में तीखी बहस और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद कई मिनटों तक चलता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय सिर्फ तमाशा देखते रहे। कई राहगीरों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया और बाद में इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
सूत्रों के अनुसार विवाद में शामिल लड़कियां मसूरी के एक स्पा में कार्यरत हो सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए फिलहाल सीधी कार्रवाई संभव नहीं है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग भी वीडियो को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment