Uttarakhand Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में कार सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में कार सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल

On: November 15, 2025 5:35 AM
Follow Us:

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दिल्ली से नेपाल जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में नेपाल मूल की 40 वर्षीय जयंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल किच्छा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी चार लोग दिल्ली से नेपाल की ओर जा रहे थे। किच्छा पहुंचने पर सामने से तेजी के साथ आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को सीधे टक्कर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment