मुख्यमंत्री धामी ने महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा को 50 लाख की सम्मान राशि देने की घोषणा, फोन पर दी शुभकामनाएं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा को 50 लाख की सम्मान राशि देने की घोषणा, फोन पर दी शुभकामनाएं

On: November 6, 2025 5:34 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की प्रतिभाशाली क्रिकेटर स्नेहा राणा के शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहा राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा से फोन पर बात कर उन्हें महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्नेहा राणा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्नेहा की सफलता आज के युवाओं, खासकर राज्य की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सर्वोत्तम सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकें।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्नेहा राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए लगातार मेहनत करती रहेंगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसका जीवंत उदाहरण है। राज्य सरकार ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित कर उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment