देहरादून में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव प्रकाश पर्व, गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री धामी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु नानक देव प्रकाश पर्व, गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

On: November 5, 2025 9:16 AM
Follow Us:

देहरादून में आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स पहुंचे और मत्था टेककर गुरु नानक देव जी से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उपदेशों और विचारों के माध्यम से समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने सच्चाई, समानता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
सीएम धामी ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment