Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना आज, शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे ठिठुरन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना आज, शीतलहर और कोहरा बढ़ाएंगे ठिठुरन

On: November 4, 2025 6:23 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे और गिरते तापमान से ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं।
देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी जिलों में शीतलहर का असर तेज रहेगा, खासतौर पर सुबह और शाम के समय लोगों को कड़क ठंड का सामना करना पड़ सकता है। उधर, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सामान्य तापमान में गिरावट और दृश्यता में कमी देखी जा सकती है।
हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 8 नवंबर तक राज्यभर में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। इससे पहले दो दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेते हुए सफर करने की सलाह दी गई है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन और आवागमन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment