देहरादून: एफआरआई में नौ नवंबर को रजत जयंती का मुख्य समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि – मुख्यमंत्री धामी ने की तैयारियों की समीक्षा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: एफआरआई में नौ नवंबर को रजत जयंती का मुख्य समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि – मुख्यमंत्री धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

On: November 3, 2025 9:53 AM
Follow Us:

देहरादून में नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में राज्य स्थापना की रजत जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रजत जयंती उत्सव का यह मुख्य आयोजन होगा, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एफआरआई परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के बाद सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, दर्शक दीर्घा, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर को पूर्ण गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया जाए, ताकि यह आयोजन प्रदेश की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बन सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की 25 वर्ष की यह यात्रा राज्य के संघर्ष, समर्पण और विकास की कहानी कहती है। रजत जयंती समारोह प्रदेश के हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक तथा ऐतिहासिक बनाएगी।
उधर, राज्य के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर विविध सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। एफआरआई में होने वाला मुख्य समारोह राज्य के 25वें स्थापना दिवस की उपलब्धियों और भावी लक्ष्यों को समर्पित रहेगा, जिसमें उत्तराखंड की विकास यात्रा और सांस्कृतिक धरोहर का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment