हरिद्वार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की तैयारियां तेज, शनिवार को होगी रिहर्सल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की तैयारियां तेज, शनिवार को होगी रिहर्सल

On: October 31, 2025 3:41 PM
Follow Us:

हरिद्वार का पतंजलि विश्वविद्यालय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए।
रविवार, 2 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन से पहले 1 नवंबर को कार्यक्रम की रिहर्सल की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है ताकि वास्तविक दिन पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार और देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा तथा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निर्विकार सिंह भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। वहीं, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पतंजलि विश्वविद्यालय ने भी स्वागत के लिए परिसर को सज-धज कर तैयार कर लिया है, ताकि यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण यादगार बन सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment