“देहरादून में बड़े बदलाव: अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए सचिवालय, परेड ग्राउंड और चकराता रोड पर होगा सर्वे” - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून में बड़े बदलाव: अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए सचिवालय, परेड ग्राउंड और चकराता रोड पर होगा सर्वे”

On: October 31, 2025 9:28 AM
Follow Us:

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून में यातायात सुधार और मोबिलिटी प्लान पर गंभीर चर्चा की। शहर में बढ़ते वाहनों और ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सचिवालय, परेड ग्राउंड और चकराता रोड पर अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके अलावा नए पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए प्रवर्तन दल को बढ़ाने और इसके नियमित निगरानी की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को देने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। आढ़त बाजार की भूमि आवंटन प्रक्रिया नवंबर तक पूरी करने और इंदिरा मार्केट के फेज-1 और फेज-2 कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
साथ ही, परिवहन विभाग को नई बसें जल्द चलाने के लिए कहा गया। बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव विनीत कुमार और रीना जोशी भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment