Uttarakhand :अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, खेल विभाग ने जारी की नई एसओपी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, खेल विभाग ने जारी की नई एसओपी

On: October 23, 2025 3:42 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल विभाग ने अग्निवीर भर्ती से पहले युवाओं को तैयार करने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर ली है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना है।

एसओपी के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जिलों में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें वही युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे, जो उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी हों या राज्य के किसी संस्थान में अध्ययनरत अथवा कार्यरत हों। पात्रता के लिए हाईस्कूल परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक रखे गए हैं, साथ ही प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत से अधिक अंक होना जरूरी है। प्रतिभागियों की आयु 16 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को जिला खेल कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान खेल की टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज और मौजे पहनकर आना आवश्यक है। एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों के शरीर पर कोई टैटू या अप्राकृतिक स्थायी निशान नहीं होना चाहिए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड अपनी गौरवशाली सैन्य परंपरा के लिए जाना जाता है। राज्य के लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की रक्षा सेवाओं में कार्यरत है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार युवाओं को अग्निवीर भर्ती से पहले विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है, ताकि वे सेना में चयन के लिए पूरी तरह तैयार हों।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड के युवाओं में सेना सेवा का जुनून सदियों से रहा है। सरकार चाहती है कि कोई भी इच्छुक युवा तैयारी के अभाव में पीछे न रह जाए। इसी उद्देश्य से राज्यभर में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। साथ ही, सरकार ने सेवाकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का निर्णय भी लिया है।”

यह भी पढ़ें _ ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: बरातियों की स्कॉर्पियो 150 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment