कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तैयारियां तेज, 15 अक्टूबर से खुलेगा बिजरानी गेट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की तैयारियां तेज, 15 अक्टूबर से खुलेगा बिजरानी गेट

On: October 13, 2025 6:16 AM
Follow Us:

कार्बेट टाइगर रिजर्व में इस सीजन की जंगल सफारी की तैयारियां जोरों पर हैं। वन विभाग ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों की मरम्मत शुरू कर दी है। पुलिया और रास्तों को दुरुस्त करने के साथ फॉरेस्ट रेस्ट हाउसों को भी सुधारा जा रहा है ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

वन अधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले बिजरानी जोन को खोलने की तैयारी की जा रही है। यहां 15 अक्टूबर से सफारी की शुरुआत होगी। इसके लिए मार्गों की मरम्मत और अन्य काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। वहीं, अन्य जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

डीएफओ तरुण एस ने बताया कि सफारी वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में नाइट स्टे की सुविधा को शुरू करने के लिए भी कार्य प्रगति पर है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कार्बेट टाइगर रिजर्व में हर साल करीब साढ़े तीन लाख से अधिक सैलानी बाघ और अन्य वन्यजीवों को देखने पहुंचते हैं। रिजर्व में कुल छह गेटों से डे सफारी कराई जाती है, साथ ही नाइट स्टे की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि इस बार भारी बारिश के कारण कई वन मार्गों को नुकसान हुआ था। इसलिए सबसे पहले इन्हें दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे ने भी बताया कि उनके क्षेत्र में भी बरसात से क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक किया जा रहा है, ताकि 15 नवंबर के बाद वहां भी सफारी शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें – देहरादून के सर्किल क्लब में फ्लेम शो बना खतरा, दो के चेहरे झुलसे, सैकड़ों लोग बाल-बाल बचे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment