UKSSSC Exam Cancelled: समूह 'ग' की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, तीन महीने के अंदर फिर से आयोजित होगी भर्ती परीक्षा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UKSSSC Exam Cancelled: समूह ‘ग’ की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, तीन महीने के अंदर फिर से आयोजित होगी भर्ती परीक्षा

On: October 11, 2025 9:24 AM
Follow Us:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द करने का बड़ा निर्णय लिया है। यह परीक्षा 21 सितंबर 2025 को प्रदेशभर के 445 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र के कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने से पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया था।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थियों और आम जनता का पूर्ण विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है, और इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा निरस्त की गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सोशल मीडिया पर लीक हुए प्रश्न, दर्ज हुआ मुकदमा

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

21 सितंबर को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही आयोग ने तत्काल एसएसपी देहरादून को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं सामने आने पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग

राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 27 सितंबर को कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित किया। इस आयोग की अध्यक्षता उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी को सौंपी गई।

न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के बाद आयोग का बड़ा निर्णय

न्यायिक आयोग की अंतरिम रिपोर्ट 8 अक्टूबर को आयोग को प्राप्त हुई। रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन करने के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया। इस पर अंतिम अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया गया। इसके बाद आयोग की बैठक अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा रद्द करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।

तीन माह में होगी नई परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा की तिथि अगले तीन माह के भीतर घोषित की जाएगी। सचिव डॉ. बरनवाल ने कहा कि आयोग का प्रयास रहेगा कि नई परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ आयोजित की जाए, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा आयोग पर कायम रहे।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में दीपावली पर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: डीए बढ़ेगा, मिलेगा बोनस का तोहफा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment