गोमुख-तपोवन में सीजन की पहली बर्फबारी, ट्रैकिंग पर दो दिन की अस्थाई रोक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गोमुख-तपोवन में सीजन की पहली बर्फबारी, ट्रैकिंग पर दो दिन की अस्थाई रोक

On: October 9, 2025 10:13 AM
Follow Us:

गंगोत्री घाटी के प्रसिद्ध गोमुख-तपोवन ट्रैक पर बीते सोमवार देर रात से मौसम ने करवट ली और वहां सीजन की पहली अच्छी बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों गोमुख, भोजबासा और तपोवन में करीब आधा फीट से अधिक बर्फ जमी है। इस ताजा बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया है, जिससे नजारा बेहद मनमोहक हो गया है।

गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते ट्रैकिंग गतिविधियों पर दो दिन की अस्थाई रोक लगा दी है। मंगलवार और बुधवार को किसी नए ट्रैकर को ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, बुधवार सुबह तक पहले से मौजूद सभी 139 ट्रैकर्स सुरक्षित रूप से गंगोत्री लौट आए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कनखू बैरियर इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को हालात का मूल्यांकन कर ट्रैक को खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंगलवार और बुधवार को ट्रैक पर जाने के लिए पहुंचे ट्रैकर्स को गंगोत्री में ही रोका गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस बीच बर्फबारी के दौरान लौट रहे ट्रैकर्स ने भोजबासा और चीड़बासा में कैंपिंग कर बर्फीले नजारों का आनंद लिया। चारों ओर बर्फ से ढकी घाटियों के बीच उन्होंने ट्रैकिंग का रोमांचक अनुभव साझा किया।

वहीं, नेलांग और जादूंग घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों ने पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी की वजह से जादूंग क्षेत्र में चल रहे होमस्टे निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो निर्माण कार्यों की तय समय सीमा बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर, गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में बर्फबारी ने जहां ट्रैकर्स को रोमांचित किया है, वहीं प्रशासन के लिए चुनौती भी खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें गुरुवार के मौसम अपडेट और पार्क प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें – साउथ सुपरस्टार रजनीकांत उत्तराखंड पहुंचे, पांडवखोली की महावतार बाबा गुफा में किया ध्यान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment