उत्तराखंड में फिर चमकेंगे पर्वतीय मार्ग, लगेंगे नए संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा बैरियर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में फिर चमकेंगे पर्वतीय मार्ग, लगेंगे नए संकेतक, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा बैरियर

On: October 7, 2025 6:17 AM
Follow Us:

इस साल मानसून ने प्रदेश की सड़कों पर गहरे निशान छोड़ दिए हैं। लगातार हुई भारी बारिश और भूस्खलन से राज्यभर की सड़कों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कहीं सड़कें धंस गईं, तो कहीं दरारें पड़ गईं। कई स्थानों पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए संकेतक, रिफ्लेक्टर और क्रैश बैरियर तक टूट गए हैं। इससे आम जन के लिए सफर असुरक्षित और जोखिम भरा हो गया है।

अब जब मानसून विदा हो चुका है, तो सरकार ने सड़क सुधार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि 31 अक्टूबर तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाए। इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष रणनीति बनाई है और सड़क सुरक्षा निधि का उपयोग कर सड़कों को फिर से सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी मार्गों का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के आदेश दिए हैं। इस सर्वे में यह देखा जा रहा है कि किन स्थानों पर सड़क संकेतक, रिफ्लेक्टर, पैराफिट या क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हैं। प्राथमिकता के आधार पर इन स्थानों की मरम्मत की जाएगी ताकि सड़कों पर यातायात एक बार फिर सुरक्षित और सुगम हो सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अपर परिवहन आयुक्त एस.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष वर्षाकाल के दौरान सड़कों को काफी क्षति पहुंची है, जिसके चलते कई सुरक्षा संकेतक भी नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभागों को मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि सड़कें पहाड़ी क्षेत्रों की जीवनरेखा हैं और इनके क्षतिग्रस्त होने से आम जनता का दैनिक जीवन प्रभावित होता है। इसलिए सड़कों को फिर से सुरक्षित और मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा मानकों को पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश – अग्निवीर भर्ती के युवाओं को मिलेगा खेल विभाग का सहयोग, खेल ढांचे के रखरखाव पर भी जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment