UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच को मंजूरी, युवाओं की आवाज पर CM धामी का बड़ा कदम - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच को मंजूरी, युवाओं की आवाज पर CM धामी का बड़ा कदम

On: October 4, 2025 5:33 AM
Follow Us:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले ने प्रदेश में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। युवाओं के आंदोलन और मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने तेजी दिखाते हुए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है, जिसकी पुष्टि गृह सचिव शैलेश बगौली ने की है।

दरअसल, 21 सितंबर को हुई परीक्षा के दौरान हरिद्वार जिले के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र के तीन पन्ने लीक होने का मामला सामने आया था। इस खुलासे के बाद छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की। साथ ही, विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच प्रारंभ की गई और सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग भी बनाया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

फिर भी युवाओं का आक्रोश शांत नहीं हुआ। इसी बीच मुख्यमंत्री धामी स्वयं आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और उनकी मांग पर सीबीआई जांच कराने की घोषणा की। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए गृह विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद केंद्र को भेज दिया है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलते ही यह मामला औपचारिक रूप से सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह कदम युवाओं की मांग को पूरा करने और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment