उत्तराखंड की इस परियोजना ने रचा नया इतिहास, दर्ज हुआ अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड की इस परियोजना ने रचा नया इतिहास, दर्ज हुआ अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन

On: October 2, 2025 9:51 AM
Follow Us:

वर्ष 2008 में स्थापित मनेरी भाली द्वितीय चरण जल विद्युत परियोजना ने इस बार बिजली उत्पादन में नया रिकॉर्ड कायम किया है। सितंबर माह में परियोजना ने 201.709 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर दिखाया, जो कि निर्धारित 190 मिलियन यूनिट के लक्ष्य से कहीं अधिक है। इस उपलब्धि को अधिकारियों ने पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है।

जानकारी के अनुसार, परियोजना के शुरू होने के बाद से बीते 18 वर्षों में सितंबर माह में यह अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। मनेरी भाली द्वितीय चरण परियोजना का बैराज जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के जोशियाड़ा क्षेत्र में बना है, जबकि पावर हाउस का निर्माण धरासू में किया गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

धरासू स्थित पावर हाउस के अधिशासी अभियंता (उत्पादन) यशपाल मेहर ने बताया कि सितंबर माह में सर्वाधिक उत्पादन का रिकॉर्ड पिछले वर्ष दर्ज हुआ था, जब 199.467 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ था। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट गया और निर्धारित लक्ष्य 190 मिलियन यूनिट के मुकाबले 201.708 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि न केवल परियोजना के बेहतर भविष्य की ओर संकेत करती है बल्कि इससे निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों में उत्साह की लहर भी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और समर्पण का परिणाम है, जो आने वाले समय में विद्युत उत्पादन की नई संभावनाओं को मजबूती देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment