Dussehra 2025: देहरादून में दशहरा महोत्सव पर दोपहर 12 बजे से परेड ग्राउंड बना ‘नो व्हीकल जोन’, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dussehra 2025: देहरादून में दशहरा महोत्सव पर दोपहर 12 बजे से परेड ग्राउंड बना ‘नो व्हीकल जोन’, देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

On: October 1, 2025 4:07 AM
Follow Us:

वाहनों की आवाजाही पर रोक

दशहरा महोत्सव को देखते हुए परेड ग्राउंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें और यथासंभव दुपहिया वाहनों या वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

शोभायात्रा का रूट और समय

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

समय: दोपहर 2 बजे से शुरुआत, शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पर समापन

मार्ग: श्री कालिका मंदिर → मोती बाजार → पल्टन बाजार → राजपुर रोड (एस्लेहॉल) → कनक चौक → परेड ग्राउंड

विक्रम/मैजिक रूट में बदलाव

रूट 03: वाहन केवल तहसील चौक तक आएंगे, आगे परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएंगे। तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक, सीएमआई और धर्मपुर की ओर रूट जारी रहेगा।

रूट 05 और 08: इन रूट के वाहन रेलवे गेट से ही वापस लौटा दिए जाएंगे।

रूट 02: विक्रम पंत रोड स्थित स्टैंड से नहीं चलेंगे, सहस्त्रधारा से ही वापस कर दिए जाएंगे।

सिटी बस सेवा में बदलाव

परेड ग्राउंड से कैंट/राजपुर रोड: बसें राजपुर रोड, ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप से ही संचालित होंगी, कनक चौक नहीं जाएंगी।

क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड/कुठाल गेट: बसें पंत रोड और लैंसडाउन मार्ग की बजाय दर्शनलाल चौक से घंटाघर होकर जाएंगी।

रायपुर रोड/मालदेवता/सहस्रधारा: बसें चूना भट्टा (रायपुर रोड) से चलेंगी और सर्वे चौक पर यात्रियों को उतारकर वापस लौट जाएंगी।

पार्किंग व्यवस्था

सामान्य पार्किंग स्थल

रेंजर्स ग्राउंड

मंगला देवी इंटर कॉलेज

काबुल हाउस पार्किंग

वीआईपी/अधिकारी वर्ग

परेड ग्राउंड मंच के पीछे

दून क्लब

टिन शैड पार्किंग (स्मार्ट सिटी)

मुख्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग प्लान

राजपुर रोड से: ग्रेट वेल्यू तिराहा → दिलाराम चौक → बहल चौक → ग्लोब चौक → घंटाघर → दर्शनलाल चौक → रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग

सहारनपुर रोड से: प्रिंस चौक → तहसील चौक → दून चौक → बुद्वा चौक → रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग

सहस्त्रधारा/रायपुर रोड से: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → कर्जन रोड → सर्वे चौक → मंगला देवी/काबुल हाउस पार्किंग

चकराता रोड से: बिंदाल चौक → घंटाघर → दर्शनलाल चौक → रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग

वैकल्पिक पार्किंग (भीड़ की स्थिति में)

सचिवालय

लॉर्ड वैंकटेश्वर

सुभाष रोड

जनपथ मार्केट बिंदाल पार्किंग

महिला पॉलिटेक्निक के सामने

कचहरी पार्किंग / हिमालयन आर्म्स से दून चौक तक का सिंगल लेन क्षेत्र

इस प्रकार यातायात पुलिस ने पूरे शहर के लिए विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग योजना लागू की है, जो महोत्सव की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment