कटारपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, दबंगों ने युवक पर फायरिंग की, हालत नाजुक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कटारपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, दबंगों ने युवक पर फायरिंग की, हालत नाजुक

On: September 26, 2025 7:12 AM
Follow Us:

लक्सर: पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत उसे हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च स्तर के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची, गहन जांच शुरू

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अशोक शिरस्वाल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर ग्राम प्रधान के पक्ष से संबंध रखते हैं और पहले अर्जुन के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद अचानक फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पिछले घटनाक्रम से जुड़ी है वारदात

यह घटना इलाके में फायरिंग की पहली वारदात नहीं है। इससे पहले पथरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे आपदा मित्र शिवम कुमार पर भी दबंगों ने जानलेवा हमला किया था। उन पर फायरिंग की गई थी और गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इसके अलावा, 20 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। तीन बाइकों पर सवार नौ अराजक तत्व सिमली मोहल्ले के वार्ड नंबर 2 और 3 में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, लेकिन अराजक तत्व मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों में बढ़ा भय का माहौल

इन घटनाओं के बाद कटारपुर गांव समेत पथरी थाना क्षेत्र के गांवों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर हैं और दबंगों का यह माफियाओं जैसा रवैया लगातार बढ़ता जा रहा है। घायल अर्जुन के परिजन अपने बेटे की स्थिति को लेकर बेहद परेशान हैं और रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सावधानी और सुरक्षा पर जोर

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वहीं, स्थानीय नेता और समाजसेवी भी दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- CM धामी ने व्यापारियों को दी नसीहत, कहा- स्वदेशी से ही परंपरा और रोजगार होंगे मजबूत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment