रुद्रप्रयाग बना उत्तराखंड का पहला जिला, जहाँ जारी हो रहा भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग बना उत्तराखंड का पहला जिला, जहाँ जारी हो रहा भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन

On: September 23, 2025 8:06 AM
Follow Us:

देहरादून। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने उत्तराखंड में भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें जोन में बांट दिया है। राज्य में कुल 14,780 ऐसे जोन हैं, जिनमें रुद्रप्रयाग जिले में अकेले 1,509 जोन शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग अब वह पहला जिला बन गया है, जहां जीएसआई द्वारा भूस्खलन का पूर्वानुमान और चेतावनी बुलेटिन विधिवत जारी किया जा रहा है। यह उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का पहला और पूरे भारत का चौथा जिला है, जिसका भूस्खलन पूर्वानुमान जनता के लिए सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

तीन साल से चल रहा परीक्षण कार्य

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

रुद्रप्रयाग के अलावा जीएसआई ने चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में भी भूस्खलन पूर्वानुमान को लेकर परीक्षण किया। यह प्रयास लगभग तीन सालों से चल रहा था। अब रुद्रप्रयाग जिले में जीएसआई ने विधिवत पूर्वानुमान देना शुरू कर दिया है।

बुलेटिन जारी, सोशल मीडिया पर साझा

इस महीने कोलकाता स्थित जीएसआई के केंद्रीय मुख्यालय से अधिकारिक रूप से भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन जारी किया गया। जीएसआई ने इस उपलब्धि को सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा किया। इसमें बताया गया कि रुद्रप्रयाग पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालय का पहला जिला बन गया है, जहाँ भूस्खलन पूर्वानुमान बुलेटिन जनता के लिए उपलब्ध है।

अन्य जिलों में भी जारी हो रहा पूर्वानुमान

रुद्रप्रयाग के अलावा जीएसआई ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू के कुछ जिलों के लिए भी भूस्खलन पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले और तमिलनाडू का नीलगिरी जिला शामिल हैं।

इस पहल से प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और समय पर चेतावनी देने में मदद मिलेगी, जिससे जान-माल की हानि कम करने में बड़ा योगदान होगा।

यह भी पढें- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: महक क्रांति नीति सहित छह प्रस्तावों को पुष्कर सिंह धामी सरकार की मंजूरी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment