मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, गोली मारने की भी चेतावनी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को मिली 5 करोड़ की रंगदारी की धमकी, गोली मारने की भी चेतावनी

On: September 22, 2025 4:36 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग के नाम से धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में गैंग ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। इतना ही नहीं, पैसे न देने पर उन्हें गोली मारने की भी धमकी दी गई है।

जीमेल से मिला धमकी भरा मेल

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को सौरभ को जीमेल के माध्यम से यह धमकी मिली। धमकी में साफ लिखा गया कि अगर उन्होंने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के बाद से न सिर्फ सौरभ बल्कि उनका पूरा परिवार दहशत में है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी निवासी सौरभ जोशी ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है और सौरभ की सुरक्षा को लेकर भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

जल्द होने वाली है शादी, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

सौरभ जोशी ने अपनी तहरीर में यह भी लिखा है कि उनकी शादी जल्द ही होने वाली है। ऐसे में धमकी मिलने से परिवार और अधिक तनाव में है। इस वजह से उन्होंने पुलिस से कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

भाऊ गैंग का नाम पहले भी आ चुका है सामने

बताया जा रहा है कि दिल्ली का बदमाश हिमांशु भाऊ इस गैंग को संचालित करता है। हिमांशु भाऊ को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है।
अगस्त में जब नोएडा स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हुई थी, तब उसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। इंटरनेट मीडिया पर बाकायदा पोस्ट डालकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई थी। अब एक बार फिर इस गिरोह ने यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को निशाने पर लिया है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब सौरभ को जान से मारने की धमकी मिली हो। करीब 10 महीने पहले भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी। उस वक्त उनके एक प्रशंसक ने करोड़पति बनने की चाहत में उनकी कॉलोनी में धमकी भरा पत्र डाल दिया था।
उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी आरोपी अरुण को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, जांच में साफ हो गया था कि उस धमकी का बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं था।

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

सौरभ जोशी भारत के उन चंद यूट्यूबरों में से एक हैं, जिनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उनके परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े व्लॉग्स दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। शायद यही वजह है कि अपराधी उन्हें टारगेट कर धमकियां देकर पैसों की उगाही करना चाहते हैं।

यह भी पढें- UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर के पेज सोशल मीडिया पर वायरल, आयोग ने जांच के लिए पुलिस और एसटीएफ को पत्र भेजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment