हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और पुनर्निर्माण के निर्देश दिए - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और पुनर्निर्माण के निर्देश दिए

On: September 20, 2025 8:02 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के सर्किट हाउस में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हारने के बाद बिना प्रमाण के आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कहा, “जब-जब कांग्रेस चुनाव हारती है, वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। आरोप तो कोई भी लगा सकता है, लेकिन उसका प्रमाण होना जरूरी है। देश की जनता भी इस रणनीति और राजनीति के इस तरीके को भलीभांति जानती है।”

सीएम धामी ने इस अवसर पर राजनीतिक टिप्पणी के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहायता और राज्य के संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत प्रदान की जाए और नुकसान का आकलन कर उसके अनुसार पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता के क्रम में किया जाए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस बैठक में अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और सीएम ने सुनिश्चित किया कि राज्य सरकार और केंद्र से उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और राहत सर्वोपरि है और प्रशासन को इसमें हर संभव सहयोग सुनिश्चित करना होगा।

यह भी पढें-उत्तराखंड आपदा: धराली में मृतकों की पहचान अब DNA परीक्षण से, CM धामी ने मंजूर किए 93 लाख रुपये*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment