नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित उस्मान की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई जारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित उस्मान की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई जारी

On: September 19, 2025 9:53 AM
Follow Us:

नैनीताल। 12 साल की बच्ची से यौन शोषण के मामले में आरोपित उस्मान खान की जमानत याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले पर सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया।

सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से कहा गया कि उस्मान पर लगे आरोप झूठे हैं और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि पीड़ित पक्ष के बयान आपस में विरोधाभासी हैं और मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ सकती है। आरोपी ने अदालत से जमानत पर रिहाई की गुहार लगाई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वहीं, सरकार की ओर से जमानत का जोरदार विरोध किया गया। सरकारी पक्ष ने दलील दी कि मामले में यौन शोषण से जुड़े पर्याप्त तथ्य मौजूद हैं और फोरेंसिक जांच भी की गई है, जो घटना की पुष्टि करती है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को फिर से सुनवाई तय की है।

यह भी पढें-दून में रिस्पना नदी पर अतिक्रमण का काला सच: सैटेलाइट चित्रों ने खोला पोल, 15 साल में जंगल गायब और नदी लुप्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment