Dehradun Disaster: देहरादून आपदा में 13 लोग लापता, अब तक 24 शव मिले - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Disaster: देहरादून आपदा में 13 लोग लापता, अब तक 24 शव मिले

On: September 18, 2025 7:21 AM
Follow Us:

देहरादून में सोमवार देर रात हुई भीषण बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। आपदा के बाद अब तक 24 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। सहस्रधारा और कार्लीगाड क्षेत्र में बादल फटने से 11 लोग लापता हुए, वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में टोंस नदी में बहे दो लोग अब तक नहीं मिल पाए।

आपदा प्रभावितों का सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है। अब तक 168 आपदा पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इनमें सहस्रधारा, कार्लीगाड, गजियावाला, गुच्चुपानी, मालदेवता और नंदा की चौकी जैसे इलाके शामिल हैं, जहां लोग खौफ के साए में रातें गुजारने को मजबूर हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

टूटे संपर्क मार्ग और क्षतिग्रस्त भवन

आपदा ने शहर की जीवनरेखा को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। देहरादून के एक दर्जन से अधिक इलाकों में संपर्क मार्ग टूटे हुए हैं, जिससे जिला मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई घरों में मलबा घुस गया है और कई भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बिजली-पानी की आपूर्ति ठप

तूफानी बारिश और मलबे के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जुटे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढें- बारिश का प्रकोप: कुमाऊं के जंगलों में मची तबाही, बाघ-तेंदुए की मौत से पसरा सन्नाटा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment