प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छ उत्सव का किया शुभारंभ, हाथ में झाड़ू लेकर सड़कें साफ कीं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छ उत्सव का किया शुभारंभ, हाथ में झाड़ू लेकर सड़कें साफ कीं

On: September 17, 2025 8:01 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं लंबी आयु की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारी सोच और जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा-सफाई संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पर्यावरण मित्रों का सम्मान भी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान ने देश को नई दिशा दी है। स्वच्छ उत्सव-2025 इसी संकल्प की पहचान है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का संदेश देता है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को देश में 19वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि स्वच्छता रैंकिंग में देहरादून ने 62वां स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्षों से बेहतर परिणाम है। अब तक राज्य में छह लाख से अधिक शौचालय बनाकर शौचालय रहित परिवारों को सुविधा प्रदान की जा चुकी है।

इसके अलावा, नगर निगम देहरादून ने सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कचरा उठान, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और नियमित सफाई व्यवस्था के माध्यम से शहर की साफ-सफाई में सुधार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घर, मोहल्ला, गाँव और शहर को स्वच्छ रखने को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी जरूरी बताया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का महत्व समझाया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सचिव नितेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढें- उत्तराखंड को संस्कृत मॉडल राज्य बनाने की दिशा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का कदम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment