Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन के कारण हाईवे टूटा, यातायात प्रभावित, लोगों को हो रही कठिनाई - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन के कारण हाईवे टूटा, यातायात प्रभावित, लोगों को हो रही कठिनाई

On: September 15, 2025 5:24 AM
Follow Us:

मसूरी के भेड़ियाना गांव में शुक्रवार रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पूरी तरह दरक गई और संपर्क टूट गया। जीवन आश्रम के पास दरकी पहाड़ी के कारण सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इतनी बड़ी समस्या से पैदल चलने लायक भी कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लोनिवि द्वारा नालियों के निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे बार-बार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। दो साल पहले भी इसी स्थान पर भूस्खलन हुआ था, लेकिन मरम्मत कार्य आज तक नहीं हुआ। तब से सड़क पर बने गड्ढों में वर्षभर पानी भर जाता है, जिसका असर मार्ग की स्थायित्व पर पड़ता रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसके अलावा, डिम्टा बैंड के पास भी नालियों के अभाव में भूस्खलन हुआ। डिम्टा बैंड और मसूरी बैंड के बीच क्षतिग्रस्त सड़क पर जेसीबी मशीन से मलवा हटाने का कार्य जारी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विभागीय प्रयासों के तहत अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अब मसूरी जाने वाले वाहन इसी वैकल्पिक मार्ग से कैंपटी या विकासनगर होते हुए भेजे जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोनिवि जल्द प्रभावी कदम उठाकर नालियों का निर्माण करे ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं।

यह भी पढें- हरिद्वार में वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर युगल ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment