युवतियों के गिरोह ने देहरादून में मचाया उत्पात: सीसीटीवी में कैद, तीन जगहों पर चोरी की घटनाओं में मिली संलिप्तता - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

युवतियों के गिरोह ने देहरादून में मचाया उत्पात: सीसीटीवी में कैद, तीन जगहों पर चोरी की घटनाओं में मिली संलिप्तता

On: September 15, 2025 10:14 AM
Follow Us:

देहरादून में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में युवतियों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। राजधानी के तीन अलग-अलग क्षेत्रों – डिस्पेंसरी रोड, सुभाषनगर और शक्ति विहार – में एक ही दिन में दो स्थानों पर चोरी और एक स्थान पर सेंधमारी की घटनाएं सामने आईं। खास बात यह है कि इन घटनाओं में युवतियों की संलिप्तता मिली है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डिस्पेंसरी रोड में यूनिवर्सल स्टोर के मालिक प्रवीण मित्तल के घर से चांदी के गहने व अंडरगार्मेंट्स चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक कूड़ा बीनने वाली युवती मौके का फायदा उठाकर घर में घुसी और चुराया सामान बाहर निकालकर चली गई। प्रवीण मित्तल ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सुभाषनगर के कृष्णा मार्केट में दुकान संचालक राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी दुकान के पास से पांच बोरियों में भरे कपड़े चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

तीसरी घटना शक्ति विहार, निरंजनपुर क्षेत्र में हुई। यहां एक युवती घर में सेंध लगाने की कोशिश कर रही थी, जिसे क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय निवासियों की सक्रियता से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इससे पहले भी इसी इलाके में तीन युवतियां एक घर में सेंध लगाते हुए देखी जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बंद घरों की विशेष निगरानी की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment