एडीबी देगा 1,050 करोड़ रुपये, टिहरी में विकसित होगा जलवायु-अनुकूल पर्यटन – पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी सौगात - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एडीबी देगा 1,050 करोड़ रुपये, टिहरी में विकसित होगा जलवायु-अनुकूल पर्यटन – पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी सौगात

On: September 11, 2025 9:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार लंबे समय से टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही थी। केंद्र सरकार से सी-प्लेन योजना सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए कई बार बातचीत की गई थी। अब इसका परिणाम सामने आ रहा है। भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने टिहरी झील क्षेत्र में जलवायु-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,050 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस राशि का पूरा उपयोग टिहरी गढ़वाल जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए होगा।

टिहरी को विशेष तोहफा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

टिहरी क्षेत्र को जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से पिछड़ा इलाका माना जाता है। इस परियोजना से न केवल बेहतर पर्यटन ढांचा, स्वच्छता और आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित होगी, बल्कि आपदा के समय सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। अनुमान है कि इससे 87,000 से अधिक स्थानीय निवासी और करीब 27 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष लाभान्वित होंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

समझौते पर हस्ताक्षर

वित्त मंत्रालय की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और ADB के भारत मिशन प्रमुख काई वेई येओ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। जूही मुखर्जी ने कहा कि यह ऋण उत्तराखंड सरकार की नीति को समर्थन देगा, जिसमें राज्य को हर मौसम में आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टिहरी झील को प्राथमिकता क्षेत्र बनाया गया है।

ADB अधिकारी काई वेई येओ ने कहा कि यह परियोजना जलविद्युत झील के आसपास पर्यटन के मॉडल को विकसित करेगी, जिससे स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

परियोजना के मुख्य उद्देश्य

जलवायु-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा विकसित करना

भूस्खलन व बाढ़ से बचाव हेतु प्रकृति-आधारित उपाय

महिलाओं, युवाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी से समावेशी पर्यटन सेवाएं

छोटे उद्यमियों को आजीविका मिलान अनुदान के तहत सहायता

विकलांग व्यक्तियों के लिए अनुकूल पर्यटन व्यवस्था

पायलट गांवों में महिलाओं के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन पहल

यह भी पढें- उत्तराखंड में अग्निवीर बनने का जज़्बा: रानीखेत में पहली अग्निवीर भर्ती रैली का भव्य आगाज़, हज़ारों युवाओं ने दिखाया दम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment