मुख्यमंत्री धामी ने कहा – अगले तीन दिन नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना कागजात और कारण के कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में प्रवेश नहीं कर सकेगा। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा – अगले तीन दिन नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना कागजात और कारण के कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

On: September 10, 2025 11:00 AM
Follow Us:

देहरादून से सटी नेपाल सीमा पर अगले तीन दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बिना पहचान पत्र, दस्तावेज व ठोस कारण के किसी भी व्यक्ति को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीमा पर चौकसी और गश्त तेज करने के आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

नेपाल की करीब 275 किमी लंबी सीमा से लगे चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने चेकपोस्ट नहीं लगे ऐसे क्षेत्रों में भी त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), पुलिस और वन विभाग की टीमों को गश्त बढ़ाकर अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

राज्य सरकार ने अफवाह फैलाने वाले कंटेंट, भ्रामक सूचना व असामाजिक गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है। साथ ही जिला प्रशासन को सीमा सुरक्षा में केंद्रीय एजेंसियों, सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है। ग्रामीणों और ग्राम समितियों से भी सहयोग लिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल रहे। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढें- प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी अविवाहित रहते हुए बनीं मां, ऋषिकेश में बच्चे को दिया जन्म*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment