उत्तराखंड में सड़क हादसे में यूपी संभल के SDM और पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुरादाबाद रेफर किए गए। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में सड़क हादसे में यूपी संभल के SDM और पत्नी गंभीर रूप से घायल, मुरादाबाद रेफर किए गए।

On: September 7, 2025 9:39 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में यूपी संभल के उपजिलाधिकारी (SDM) विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी इनोवा कार (UP61BQ1253) सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई थी।

जानकारी के अनुसार हादसा अंधेरे में करीब देर रात हुआ, जब विकास चंद्र कार चला रहे थे और नियंत्रण खो बैठें। वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद कार की हालत बेहद खराब थी। उपजिलाधिकारी अपने पत्नी के साथ रामनगर भ्रमण पर आए थे। बताया गया कि उस वक्त गाड़ी में केवल वे दोनों ही सवार थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीरूमदारा के नीमकरौली अस्पताल में भर्ती किया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद के एक हायर सेंटर में रेफर कर दिया। नीमकरौली अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के कारण उपजिलाधिकारी वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में लगी है।

स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था बेहद खराब है और चेतावनी संकेत या साइन बोर्ड भी नहीं लगे हैं। इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

यह भी पढें – देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर को मुख्यमंत्री धामी ने दिया नया रूप, बढ़ी शहर की चमक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment