उत्तराखंड विधानसभा में आठ विधेयक पारित, अब राजभवन से मिलेगी मंजूरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड विधानसभा में आठ विधेयक पारित, अब राजभवन से मिलेगी मंजूरी

On: September 2, 2025 3:32 AM
Follow Us:

गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) में आयोजित मानसून सत्र में प्रदेश सरकार ने कई अहम विधेयक पारित किए। विधानसभा सचिवालय ने इन सभी विधेयकों को अनुमोदन के लिए राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ये विधेयक अधिनियम का रूप ले लेंगे।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संशोधन विधेयक

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस संशोधन के तहत विवाह पंजीकरण की समय सीमा को छह माह से बढ़ाकर एक वर्ष कर दिया गया है। इससे विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को और अधिक लचीला बनाने का प्रयास किया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक

इस विधेयक में जबरन धर्मांतरण पर कड़े प्रावधान किए गए हैं।

यदि कोई व्यक्ति लालच, धन, नौकरी, उपहार या शादी का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराता है, तो यह अपराध माना जाएगा।

विवाह के उद्देश्य से धर्म छिपाने पर 3 से 10 वर्ष की सजा और अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

महिला, एससी/एसटी, दिव्यांग व्यक्तियों और सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में सजा बढ़ाकर 14 साल तक कर दी गई है।

गंभीर मामलों में उम्रकैद तक की सजा का भी प्रावधान है।

अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक

इस विधेयक के तहत मदरसा बोर्ड को समाप्त कर दिया गया है। अब अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने की जिम्मेदारी प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। अल्पसंख्यक की श्रेणी में सिख, ईसाई, पारसी और बौद्ध समुदाय को शामिल किया गया है।

अन्य पारित विधेयक

मानसून सत्र में पारित अन्य विधेयक भी अब राजभवन भेजे गए हैं। इनमें शामिल हैं:

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर संशोधन विधेयक

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक

उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक

उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक

उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक

इन आठों विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढें- हिमाचल और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश-बाढ़ का असर, आठ की मौत और 13 घायल, दो लापता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment