Haridwar : दोस्त पर शक बना मौत की वजह, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पति ने की हत्या - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar : दोस्त पर शक बना मौत की वजह, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पति ने की हत्या

On: August 31, 2025 10:19 AM
Follow Us:

सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक ने एक दोस्त की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र (42) को संदेह था कि उसकी पत्नी और उसका साथी ललित (38) आपसी नजदीकियों में हैं। इसी शक ने उसे इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने पहले ललित के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक ललित और आरोपी धर्मेंद्र, दोनों मूल रूप से बिजनौर जिले के ग्राम नौगांव थाना स्यौहारा के रहने वाले थे। वे रावली महदूद स्थित सुखवीर सिंह के मकान में कई सालों से किराये पर रह रहे थे और एक ही कंपनी में काम करते थे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की है, जब मकान मालिक सुखवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मेंद्र ने सोते समय अपने साथी ललित की हथौड़े से हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ आरोपी को पकड़ लिया और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी और ललित के बीच नाजायज संबंध हैं। इस संदेह के चलते उसने गुस्से में आकर अपने दोस्त की जान ले ली।

इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शक और अविश्वास रिश्तों को तोड़ने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित हो सकता है।

यह भी पढें- Dehradun: फर्जी निवेश का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी, मोटे मुनाफे का लालच देकर उड़ाई रकम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment