"देहरादून में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की, जंगल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की, जंगल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।”

On: August 27, 2025 3:29 PM
Follow Us:

देहरादून के नवादा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने वन विभाग और पुलिस के सहयोग से सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई स्थानीय शिकायतों के बाद की गई थी। प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को पहले नोटिस भी जारी किया था।

बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरगिरि के नेतृत्व में टीम नवादा के जंगल में पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नवादा क्षेत्र के जंगल में सरकारी भूमि पर मजार का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। इस मामले पर स्थानीय लोग, संगठन और यहां तक कि विद्यालय प्रशासन ने भी आपत्ति जताई थी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्रवाई के दौरान वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढें- देहरादून :कब्जा करने से रोका तो जमीन मालिक पर फावड़े से हमला, छह आरोपित मुकदमे में नामजद*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment