बदरीनाथ हाईवे कौड़ियाला के पास मलबा गिरने से बंद , बदरीनाथ के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ हाईवे कौड़ियाला के पास मलबा गिरने से बंद , बदरीनाथ के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

On: August 15, 2025 8:34 AM
Follow Us:

बदरीनाथ धाम यात्रा में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार से बंद पड़े बदरीनाथ के ऑफलाइन पंजीकरण फिर से शुरू कर दिए गए हैं, वहीं हाईवे पर भी मार्ग बहाली के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कौड़ियाला के पास भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इस कारण ऋषिकेश से श्रीनगर जाने वाले वाहन वाया चंबा होकर यात्रा कर रहे हैं, जबकि वहां से लौटने वाले वाहन कीर्तिनगर और मलेथा होते हुए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार मलबा हटाने में लगी हैं और जल्द ही मार्ग खोलने की कोशिश की जा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इधर, चारधाम यात्रा संगठन ने भी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में ढील दी है। संगठन के विशेष कार्य अधिकारी प्रजापति नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह से बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पुनः शुरू हो गए हैं। बीते गुरुवार से यह पंजीकरण बंद थे, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। पंजीकरण बहाली के बाद अब यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढें- नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच मतगणना पूरी, लेकिन नतीजे सील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment