उत्तराखंड में बैराज और चैकडैम निर्माण हेतु तैयार होगी पांच साल की कार्ययोजना, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बैराज और चैकडैम निर्माण हेतु तैयार होगी पांच साल की कार्ययोजना, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

On: August 13, 2025 6:59 AM
Follow Us:

देहरादून। राज्य में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नदियों पर बैराज निर्माण और चैकडैम परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरे करने पर जोर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और जलस्रोत एवं नदी पुनर्जीवीकरण प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि बैराज और चैकडैम का निर्माण जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और जलस्रोतों के पुनर्जीवन में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए मानसून के समय होने वाली अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं, जैसे कि धराली हादसा, को भी रोका जा सकता है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बैठक में यह भी तय हुआ कि जल संग्रहण क्षेत्र और जलस्रोतों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बैराज और चैकडैम की प्राथमिकता सूची तैयार की जाए, जिसमें पेयजल और सिंचाई योजनाओं को शीर्ष स्थान दिया जाए। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण के लिए लगातार प्रयास जारी रखने और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक अपनाने पर जोर दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उन्होंने जलाशयों के निर्माण कार्य में गति लाने और ‘डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय’ जैसी परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के आदेश भी दिए। इसके अतिरिक्त, पौड़ी जिले के सतपुली बैराज को जल्द पूरा करने और नैनीताल में प्रस्तावित खैराना बैराज का कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, युगल किशोर पंत, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- Uttarakhand News: CM धामी ने ‘अपणी सरकार’ पोर्टल लॉन्च किया, बोले- भूलेख डिजिटलीकरण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment