उत्तराखंड पुलिस महकमे में सनसनी, महिला कांस्टेबल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; मांगी जीवन समाप्त करने की अनुमति - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पुलिस महकमे में सनसनी, महिला कांस्टेबल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; मांगी जीवन समाप्त करने की अनुमति

On: August 2, 2025 4:29 AM
Follow Us:

उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़िता का आरोप है कि विभाग में तैनात एक उच्च पुलिस अधिकारी ने उसके साथ शोषण किया। जब उसने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, तो उसकी फरियाद को नजरअंदाज कर दिया गया।

महिला का कहना है कि शिकायत करने के बजाय उसे ही जेल भेज दिया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जेल से बाहर आने के बाद भी उसका उत्पीड़न नहीं रुका। पुलिस विभाग के कई अधिकारी उसके घर आए और उसे डराने-धमकाने लगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को कई बार अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

आत्मसम्मान और न्याय की तलाश में थक चुकी महिला ने अब राष्ट्रपति से मांग की है कि या तो दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, या फिर उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए, ताकि वह इस पीड़ा भरे जीवन से मुक्ति पा सके।

यह भी पढें- देहरादून डीएम की पहल से रिहान की पढ़ाई को मिली नई राह, आर्थिक संकट से जूझते परिवार को मिली बड़ी राहत”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment