Kedarnath Yatra Update: लगातार तीसरे दिन ठप रही यात्रा, सोनप्रयाग में हाईवे खुलने की राह देख रहे 5000 से अधिक श्रद्धालु - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kedarnath Yatra Update: लगातार तीसरे दिन ठप रही यात्रा, सोनप्रयाग में हाईवे खुलने की राह देख रहे 5000 से अधिक श्रद्धालु

On: August 1, 2025 7:38 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग।
गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास हुए भारी भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी पूरी तरह ठप रही। हाईवे बंद होने के कारण हजारों यात्री सोनप्रयाग में फंसे हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने अब तक 1100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

हाईवे को खोलने का कार्य लगातार जारी है, लेकिन मुनकटिया क्षेत्र में सड़क का करीब 70 मीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे राहत कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जेसीबी और पॉकलैंड मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य धीमा पड़ गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सोनप्रयाग में 5 हजार से अधिक यात्री फंसे
सोनप्रयाग में अभी भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए किसी भी यात्री को केदारनाथ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी है। सभी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जंगल के रास्ते रेस्क्यू अभियान जारी
केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा जंगल के पैदल रास्तों से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे तक 800 यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया गया था, जबकि देर शाम तक यह आंकड़ा 1050 के पार चला गया। मंगलवार शाम तक कुल 2179 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

भूस्खलन बना बड़ी चुनौती
एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय के अनुसार, हाईवे खोलने का कार्य लगातार जारी है और सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि पहाड़ी से लगातार गिरते बोल्डर और मलबे की वजह से काम में बाधा आ रही है। वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की भी कोशिश की जा रही है ताकि किसी आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।

स्थिति पर नजर बनाए हुए है प्रशासन
प्रशासन और आपदा राहत टीमें हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर ही भरोसा करें। जब तक रास्ता पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता, तब तक यात्रा को बहाल नहीं किया जाएगा।
नोट: यात्रियों से अनुरोध है कि मौसम और मार्ग की स्थिति के संबंध में अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क में रहें।

यह भी पढें- Dehradun : यूपी DGP बनकर ठग ने युवती से ठगे 48 हजार, एक क्लिक ने शुरू किया पूरा खेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment