PM Modi in Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने की उत्तराखंड के कीर्तिनगर की तारीफ, कूड़ा प्रबंधन मॉडल को बताया मिसाल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

PM Modi in Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने की उत्तराखंड के कीर्तिनगर की तारीफ, कूड़ा प्रबंधन मॉडल को बताया मिसाल

On: July 28, 2025 8:10 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड का छोटा सा कस्बा कीर्तिनगर ठोस कूड़ा प्रबंधन में वह करिश्मा कर गया है, जिसकी राजधानी देहरादून अब तक सिर्फ योजनाएं ही बनाती रह गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कीर्तिनगर के नवाचार की सराहना करते हुए इसे देशभर के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस प्रशंसा ने जहां कीर्तिनगर को राष्ट्रीय मान्यता दिलाई, वहीं देहरादून की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कीर्तिनगर को बताया उदाहरण

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कीर्तिनगर के नागरिकों ने कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में जो अनुकरणीय प्रयास किए हैं, वह साबित करते हैं कि अगर इच्छाशक्ति हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि कीर्तिनगर ने सामुदायिक भागीदारी, पारदर्शिता और नवाचार के जरिए स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

देशभर में चर्चा का केंद्र बना कीर्तिनगर

नगर पंचायत कीर्तिनगर ने बीते वर्षों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर जो ठोस कदम उठाए, उन्होंने पूरे सिस्टम को व्यवस्थित और प्रभावशाली बना दिया। घर-घर से कूड़ा संग्रह, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और आधुनिक तकनीकों के समावेश ने इस कस्बे को देशभर में पहचान दिला दी है।

देहरादून के लिए चेतावनी की घंटी

कीर्तिनगर की सफलता जहां प्रदेश के लिए गौरव की बात है, वहीं देहरादून जैसे राजधानी शहर के लिए यह एक कटु सच्चाई भी है। हालिया स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून को देशभर में 62वां स्थान मिला है। यह रैंकिंग पिछले वर्ष से छह अंक बेहतर जरूर है, लेकिन राजधानी से उम्मीदें कहीं अधिक होती हैं।

दून में अभी भी कचरे के उठान की व्यवस्था बिखरी हुई है। गीले और सूखे कचरे को अलग करने की प्रक्रिया न के बराबर है और वैज्ञानिक निस्तारण की दिशा में नगर निगम के प्रयास बेहद कमजोर हैं।

मुंबई से सीखा, कीर्तिनगर से नहीं

हैरानी की बात यह है कि हाल ही में देहरादून नगर निगम की टीम ठोस कचरा प्रबंधन का अध्ययन करने मुंबई गई थी। जबकि अपने ही राज्य का एक छोटा कस्बा—कीर्तिनगर—देशभर के लिए रोल मॉडल बन चुका है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या देहरादून प्रशासन की प्राथमिकताएं सही दिशा में हैं?

क्या देहरादून सीखेगा अपने ही राज्य से?

अब समय आ गया है कि देहरादून की नगर पालिका और प्रशासन स्वच्छता के प्रति अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करे और कीर्तिनगर जैसे उदाहरणों से सीख ले। क्योंकि स्वच्छता केवल पुरस्कारों या सर्वेक्षणों की बात नहीं, यह नागरिकों के जीवन स्तर और शहर की पहचान से जुड़ा अहम मुद्दा है।

यह भी पढें- सावन सोमवार: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा वातावरण, सीएम धामी ने पत्नी संग की शिवभक्ति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment