Haldwani:लामाचौड़ में युवती का शव मिलने से हड़कंप, सीने पर 'अजीम' नाम और टैटू से शिनाख्त की कोशिश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haldwani:लामाचौड़ में युवती का शव मिलने से हड़कंप, सीने पर ‘अजीम’ नाम और टैटू से शिनाख्त की कोशिश

On: July 26, 2025 9:35 AM
Follow Us:

हल्द्वानी: शहर के लामाचौड़ क्षेत्र में भाखड़ा पुल के नीचे शनिवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुखानी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन शरीर पर मिले टैटू और नाम से उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है और उसने सलवार-सूट पहन रखा था। शव के सीने के ऊपरी हिस्से में ‘अजीम’ नाम खुदा हुआ है, जबकि एक हाथ पर ‘ए’ अक्षर और दिल की आकृति वाला टैटू भी पाया गया है। ये दोनों निशान अब उसकी पहचान की कड़ी बन सकते हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने जानकारी दी कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलने निकले एक व्यक्ति ने आम्रपाली चौकी में सूचना दी कि भाखड़ा पुल के नीचे नदी क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है। संभावना है कि युवती ने खुद पुल से छलांग लगाई हो, हालांकि अभी इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

फिलहाल शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा और इस दौरान मृतका के परिजनों की तलाश की जाएगी। अगर इस अवधि में कोई सुराग नहीं मिलता तो नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

इस रहस्यमयी घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि युवती की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत की असली वजह सामने लाई जा सके।

यह भी पढें- Uttarakhand Weather Update: देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment