चमोली में भीषण सड़क दुर्घटना: मतदान के लिए लौट रहे वाहन की पलटी, पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, चार लोग घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में भीषण सड़क दुर्घटना: मतदान के लिए लौट रहे वाहन की पलटी, पूर्व ग्राम प्रधान की मौत, चार लोग घायल

On: July 25, 2025 3:45 PM
Follow Us:

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नंदानगर के पेरी गांव के लोग बदरीनाथ धाम से लौट रहे थे, तभी छिनका और बिरही के बीच बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह (52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जो आगामी 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए बदरीनाथ धाम से अपने गांव लौट रहे थे। सभी यात्री नंदानगर के पेरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई गई और घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

दुर्घटना में जान गंवाने वाले बलवंत सिंह, पेरी गांव के पूर्व प्रधान थे। घायलों में भरत सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और त्रिलोक सिंह शामिल हैं। इनके अलावा वाहन में चालक अमर सिंह सहित मनबर सिंह, ध्यान सिंह, जसपाल सिंह और सबर सिंह भी मौजूद थे, जो मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आरके पांडेय और सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, जिला अस्पताल में डॉ. नीरज पिमोली की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

यह हादसा यात्रा सीजन के दौरान हुआ, जब बदरीनाथ धाम में काम कर रहे स्थानीय लोग अपने घरों को लौट रहे थे। हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की जोखिमपूर्ण स्थिति और सावधानीपूर्वक वाहन संचालन की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

यह भी पढें- देहरादून का ऐतिहासिक आढ़त बाजार होगा शिफ्ट, जल्द शुरू होगी प्लॉट आवंटन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment