उत्तराखंड को मिलने जा रहा पहला खेल विश्वविद्यालय, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा शिलान्यास - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मिलने जा रहा पहला खेल विश्वविद्यालय, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा शिलान्यास

On: July 24, 2025 4:30 PM
Follow Us:

उत्तराखंड में खेल क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ा दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस, यानी 29 अगस्त को प्रस्तावित है।

विश्वविद्यालय के गठन को प्रभावी बनाने के लिए शासन ने प्रशासनिक स्तर पर भी अहम फैसले लेते हुए तीन प्रमुख पदों पर अस्थायी नियुक्तियां कर दी हैं। इन पदों में कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक शामिल हैं, जो अगले आदेशों या अधिकतम एक वर्ष तक प्रभावी रहेंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह हैं नियुक्त किए गए अधिकारी:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

  • कुलपति: विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा को उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति बनाया गया है।
  • कुलसचिव: वर्तमान खेल निदेशक आशीष चौहान को कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वित्त नियंत्रक: खेल निदेशालय में कार्यरत वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक का कार्यभार सौंपा गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि ये नियुक्तियां प्रारंभिक प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने और विश्वविद्यालय की प्रारंभिक गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से की गई हैं। इससे विश्वविद्यालय को UGC से मान्यता प्राप्त करने, निर्माण कार्यों को दिशा देने और आवश्यक संरचनात्मक विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

नहीं मिलेगा कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता

तीनों पदाधिकारी अपने मौजूदा वेतनमान पर ही कार्य करेंगे। अस्थायी नियुक्तियों के तहत किसी भी अधिकारी को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। हालांकि, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 के तहत इन पदों के लिए वेतनमान निर्धारित कर दिए गए हैं:

  • कुलपति: ₹2,10,000 प्रति माह और ₹5,000 विशेष भत्ता
  • कुलसचिव: ₹78,800 से ₹2,09,200 (सीधी भर्ती या प्रतिनियुक्ति से)
  • वित्त नियंत्रक: ₹1,23,100 से ₹2,15,900 (वित्त एवं लेखा संवर्ग से प्रतिनियुक्ति द्वारा)

खेल मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन के लिए सभी प्रशासनिक कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जा रहा है। तीनों पदाधिकारी जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे और विश्वविद्यालय के निर्माण और संचालन की बुनियादी गतिविधियों को सशक्त आधार प्रदान करेंगे।

इस पहल से उत्तराखंड को न केवल खेल शिक्षा में नई दिशा मिलेगी बल्कि युवाओं को खेल विज्ञान, प्रशिक्षण और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उन्नत अवसर भी प्राप्त होंगे।

यह भी पढें- उत्तराखंड: देहरादून और हल्द्वानी के पास विकसित होंगे हाईटेक टूरिज्म विलेज, मिलेगी वर्क फ्रॉम विलेज की सुविधा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment