हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे उत्तराखंड दौरे पर, कांवड़ यात्रा और कालनेमि अभियान की सराहना की - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे उत्तराखंड दौरे पर, कांवड़ यात्रा और कालनेमि अभियान की सराहना की

On: July 21, 2025 7:52 AM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्यहित और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

उत्तराखंड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सैनी भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने वहां नरेश बंसल की माता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मीडिया से बातचीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा कि यह यात्रा भगवान शिव की भक्ति से जुड़ी हुई है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा का पवित्र जल लेकर अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने इस यात्रा को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि अगर कोई शरारती तत्व इस धार्मिक आयोजन में बाधा डालने या अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री सैनी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में चलाए गए “कालनेमि अभियान” की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के इस प्रयास से समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत होता है। उन्होंने संकेत दिया कि हरियाणा में भी इसी तर्ज पर अभियान चलाने की योजना बनाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

यह भी पढें- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बना दिया चोर: देहरादून में डी-फार्मा छात्र चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment