राजस्थान के चुरू में बड़ा हादसा: रतनगढ़ के पास वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजस्थान के चुरू में बड़ा हादसा: रतनगढ़ के पास वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश, इलाके में मची अफरा-तफरी

On: July 9, 2025 9:43 AM
Follow Us:

चुरू। राजस्थान के चुरू जिले में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव के पास हुआ, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही विमान क्रैश होने की सूचना मिली, पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।

घटना के तुरंत बाद राजलदेसर थाने से भी पुलिस बल घटनास्थल के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रक्षा सूत्रों के अनुसार, क्रैश होने वाला विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट था। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वायुसेना की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी वजहों के साथ अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फिलहाल इस दुर्घटना में किसी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment