उत्तराखंड कैबिनेट का निर्णय: रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड कैबिनेट का निर्णय: रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि

On: July 2, 2025 9:10 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कैबिनेट बैठक में रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

नई दरों के अनुसार, ए श्रेणी के कोकून का मूल्य अब 400 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 440 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। वहीं बी श्रेणी के कोकून की कीमत 370 रुपये से बढ़कर 395 रुपये प्रति किलो तय की गई है। सी श्रेणी के कोकून के लिए मूल्य 280 रुपये से बढ़ाकर 290 रुपये प्रति किलो और डी श्रेणी के कोकून का मूल्य 230 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कैबिनेट बैठक में यह एकमात्र प्रस्ताव लाया गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में आपदा से निपटने को लेकर उठाए गए प्रयासों और रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। विभाग ने आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढें- Uttarakhand: आज होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा में पेश की जाने वाली रिपोर्टों को मिल सकती है हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment