त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय, विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभार

On: June 25, 2025 9:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रणनीतिक मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने यह नियुक्तियाँ, पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा की सिफारिश के आधार पर, संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से की हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, पुरोला से घनानंद नौटियाल, यमुनोत्री से विहारी लाल, गंगोत्री से धनीलाल शाह, बदरीनाथ से मनोज रावत, थराली से देवीदत्त कुनियाल, और कर्णप्रयाग से डॉ. जीत राम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह रुद्रप्रयाग में जगमोहन भंडारी, घनसाली में विजय गुनसोला, देवप्रयाग में डॉ. प्रताप भंडारी, नरेंद्रनगर में महेंद्र सिंह नेगी और रायपुर में सुनील जायसवाल को प्रभारी बनाया गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पार्टी ने पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ जिलों की विधानसभा सीटों पर भी समान रूप से प्रभारियों की नियुक्ति की है। हल्द्वानी से अल्का पाल, डोईवाला से सूरत सिंह नेगी, मसूरी से हेमा पुरोहित, खटीमा से हरीश धामी, और जसपुर से जितेंद्र सरस्वती को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की रणनीति, समन्वय और प्रचार-प्रसार की निगरानी करेंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि यह नियुक्तियाँ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह टीम न केवल चुनावी तैयारियों की निगरानी करेगी, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक सम्पन्न, धामी सरकार ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment