Haridwar: अभिनेत्री से रिश्ते को लेकर चर्चाओं में भाजपा नेता; UCC के उल्लंघन पर पार्टी ने थमाया नोटिस - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: अभिनेत्री से रिश्ते को लेकर चर्चाओं में भाजपा नेता; UCC के उल्लंघन पर पार्टी ने थमाया नोटिस

On: June 24, 2025 8:30 AM
Follow Us:

भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री उर्मिला सनावर से उनके रिश्ते और हालिया विवाह के चलते अब पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि सुरेश राठौर ने सहारनपुर में सार्वजनिक रूप से उर्मिला सनावर से विवाह किया, जबकि उनकी पहली पत्नी और परिवार पहले से ही मौजूद हैं। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पार्टी की छवि पर असर पड़ने की आशंका जताई गई। इसी को लेकर भाजपा नेतृत्व ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राठौर को नोटिस भेजा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूत्रों के अनुसार, सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी मुकदमे भी दर्ज कराए थे। अब अचानक विवाह की खबर और वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा भेजे गए नोटिस में राठौर के आचरण को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है। नोटिस में कहा गया है कि पूर्व विधायक का व्यवहार पार्टी की गरिमा और सिद्धांतों के विपरीत है, जिससे संगठन की सार्वजनिक छवि धूमिल हो रही है।

पार्टी ने सुरेश राठौर से सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। अगर तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर हलचल मचा दी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में पार्टी इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment