हरिद्वार: गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु परिवार के कमरों में दिनदहाड़े चोरी, लाखों का सामान उड़ा ले गए चोर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु परिवार के कमरों में दिनदहाड़े चोरी, लाखों का सामान उड़ा ले गए चोर

On: June 24, 2025 8:50 AM
Follow Us:

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आए लखनऊ के एक श्रद्धालु परिवार के साथ चोरी की बड़ी वारदात हो गई। हरकी पैड़ी क्षेत्र की आनंद निवास धर्मशाला में ठहरे इस परिवार के चार कमरों के ताले चोरों ने दिनदहाड़े तोड़ डाले और वहां से पांच मोबाइल फोन, एक कीमती घड़ी और कुल 61 हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गंगा स्नान के लिए धर्मशाला से घाट की ओर गया हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ की एलडीए कॉलोनी, सेक्टर सी-1 निवासी विशाल कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए पहुंचे थे। वे हरकी पैड़ी क्षेत्र के मोती बाजार स्थित आनंद निवास धर्मशाला में चार कमरों में ठहरे हुए थे। दोपहर के समय सभी लोग कमरे में ताला लगाकर गंगा स्नान के लिए निकले थे। लेकिन जब वे लौटे, तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

विशाल कुमार सिंह के अनुसार, चोरी हुए सामान में उनके पर्स से 17 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन गायब थे। वहीं उनकी पत्नी का पर्स भी चोरी हो गया, जिसमें 44 हजार रुपये नकद, एक कीमती घड़ी और चार मोबाइल फोन रखे हुए थे। कुल मिलाकर लाखों रुपये मूल्य के सामान पर चोर हाथ साफ कर गए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मशाला परिसर का निरीक्षण किया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय धर्मशाला और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना से श्रद्धालु और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड सरकार ने पंचायत चुनावों पर लगी रोक हटाने को फिर खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, सुनवाई 25 जून को

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment