उत्तराखंड में मानसून का कहर: देहरादून-नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ मार्ग फिर बाधित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मानसून का कहर: देहरादून-नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ मार्ग फिर बाधित

On: June 23, 2025 7:45 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके चलते राज्यभर में बारिश का सिलसिला तेज़ हो गया है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और धीरे-धीरे हल्की बारिश तेज़ बौछारों में बदल गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में दिनभर बारिश होती रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ तेज से अति तेज वर्षा के आसार हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नदी-नालों में उफान, कई जगह जलभराव
लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। देहरादून शहर में कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

केदारनाथ मार्ग फिर अवरुद्ध, भूस्खलन से आवाजाही ठप
बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण लगातार दूसरे दिन रास्ता बाधित रहा। मलबा हटाने में कई घंटे लग गए और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुमाऊं में भी भारी बारिश, निचले इलाकों में स्थिति गंभीर
कुमाऊं क्षेत्र के निचले हिस्सों में भी जोरदार बारिश का दौर जारी है। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में पानी भरने और सड़कों के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मौसम विभाग ने राज्य के चारधाम मार्गों और पर्वतीय इलाकों में बादल छाए रहने और तीव्र वर्षा के बने रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढें- पंचायत चुनाव से सियासी वापसी की तैयारी में बसपा, मैदानी जिलों पर खास नजर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment