क्यों भेजा जा रहा अमेरिका अहमदाबाद विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स? सामने आई बड़ी वजह - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

क्यों भेजा जा रहा अमेरिका अहमदाबाद विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स? सामने आई बड़ी वजह

On: June 19, 2025 7:55 AM
Follow Us:

अहमदाबाद | एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में बड़ा कदम उठाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स अब अमेरिका भेजा जाएगा, क्योंकि भारत में उसका डेटा रिकवर करना असंभव बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 241 लोग सवार थे, जबकि जमीन पर 33 अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। यह हादसा बीते एक दशक का सबसे भयावह विमान हादसा माना जा रहा है, जिसमें कुल 274 लोगों की जान चली गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

ब्लैक बॉक्स क्यों भेजा जा रहा अमेरिका?

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के डेटा रिकॉर्डर को दुर्घटना के बाद लगी आग ने गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। भारत में तकनीकी संसाधनों की सीमाओं के चलते इसका डेटा निकालना संभव नहीं हो पाया है, इसलिए इसे अमेरिका स्थित विशेष प्रयोगशाला में भेजने की तैयारी की जा रही है।

जांच एजेंसियां मौन, एयर इंडिया का भी जवाब नहीं

हादसे की जांच कर रहे भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। वहीं, एअर इंडिया ने भी फिलहाल इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

जब एक टेबल बन गई जीवन का कवच

इस भीषण हादसे में जहां सैकड़ों जानें चली गईं, वहीं एक चमत्कारी बचाव की कहानी भी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार, जो घटना के समय अहमदाबाद के एक हॉस्टल मेस में भोजन कर रहे थे, बाल-बाल बच गए।

रितेश ने बताया, “हम मेस में बैठे खाना खा ही रहे थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और ऊपर से विमान का मलबा गिरने लगा। कुछ समझ ही नहीं आया, तभी एक भारी टेबल मेरे ऊपर आ गिरी, जो मेरी ढाल बन गई।”
बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले रितेश को गंभीर चोटें आई हैं और वे फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं। हादसे के करीब पांच घंटे बाद उन्होंने अपनी मां से फोन पर बात कर खुद के जिंदा होने की जानकारी दी।

यह हादसा न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि तकनीकी खामियों और सुरक्षा जांचों को और मजबूत किया जाए। आने वाले दिनों में अमेरिका में ब्लैक बॉक्स विश्लेषण से हादसे की असल वजह सामने आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment