उत्तराखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, वेबसाइट से डाउनलोड करें रैंक कार्ड - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, वेबसाइट से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

On: June 13, 2025 8:05 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा परिषद (UBTER) ने पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEEP 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी अब अपना रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

8 जून को आयोजित हुई थी JEEP परीक्षा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

JEEP 2025 का आयोजन 8 जून को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा उत्तराखंड के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेसी कोर्सों में प्रवेश के लिए कराई गई थी। कुल 154 राजकीय, अशासकीय और सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश हेतु यह परीक्षा अनिवार्य थी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

ऐसे करें अपना रैंक कार्ड डाउनलोड

रिजल्ट देखने और रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले ubterjeep.co.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Important Work” टैब में जाएं।

वहां “Download Rank Card” लिंक पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

फिर ‘Show’ बटन पर क्लिक करें।

आपकी रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

काउंसलिंग के जरिए होगा एडमिशन

पॉलिटेक्निक कोर्सों में दाखिला प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए सीटें आवंटित की जाएंगी।

काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही UBTER की वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।

काउंसलिंग के लिए कोई अलग एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

रैंक में टाई की स्थिति में ये होंगे नियम

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो टाई-ब्रेकिंग के लिए निम्नलिखित मापदंड लागू होंगे:

उम्र (Date of Birth) को प्राथमिकता दी जाएगी – उम्रदराज अभ्यर्थी को वरीयता।

यदि उम्र समान हो, तो गणित, विज्ञान/रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा।

यदि तब भी बराबरी बनी रहती है, तो अंतिम निर्णय UBTER सचिव द्वारा JEEP टाई-ब्रेकिंग नियमों के अनुसार किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

सभी पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ubterjeep.co.in वेबसाइट पर विज़िट करते रहें, ताकि काउंसलिंग की तारीखों, प्रक्रिया और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी किसी भी सूचना से अपडेट रहें।

यह भी पढें- टिहरी झील को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी विस्तृत कार्ययोजना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment