"कैंची धाम में रील और फोटो पर पाबंदी, जेब में रखें मोबाइल; 15 जून को रहेगा जीरो जोन लागू" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“कैंची धाम में रील और फोटो पर पाबंदी, जेब में रखें मोबाइल; 15 जून को रहेगा जीरो जोन लागू”

On: June 10, 2025 9:06 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंदिर समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

श्रद्धालुओं की संख्या में इज़ाफ़े की संभावना

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस वर्ष कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक होने की संभावना जताई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फोटो और रील्स पर पूर्ण प्रतिबंध

डीएम ने स्पष्ट किया कि 15 जून को मंदिर परिसर और उसके मार्ग में फोटो खींचने या रील वीडियो बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय भीड़ में अव्यवस्था रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रसाद वितरण तीन दिनों तक

बीते वर्षों में भीड़ के कारण कई श्रद्धालु प्रसाद नहीं ले पाते थे। इसे देखते हुए इस बार 15 जून के अतिरिक्त 16, 17 और 18 जून को भी मंदिर समिति की ओर से ‘मालपुए’ का प्रसाद बांटा जाएगा।

भंडारे के लिए सख्त दिशा-निर्देश

सड़क किनारे फड़ या अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। भंडारा या पेयजल वितरण केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों अथवा निजी घरों के आंगनों में ही किया जा सकेगा।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था

दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

कुल 10 स्थानों पर स्थायी और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

श्रद्धालुओं को इन पार्किंग स्थलों से शटल सेवाओं द्वारा मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, भवाली, खैरना और नैनी बैंड से शटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 और 15 जून को ‘जीरो ज़ोन’ लागू रहेगा।

पैदल मार्ग और सुरक्षा प्रबंध

भवाली से नैनीताल के बीच पैदल ट्रैक तैयार कर लिया गया है, जिससे श्रद्धालु पैदल चलकर भी मंदिर पहुंच सकेंगे।

पैदल मार्ग पर भी फोटो-वीडियो पर प्रतिबंध रहेगा ताकि भीड़ को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

100 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे।

नगर पालिका की ओर से मोबाइल टॉयलेट, पेयजल टैंकर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी मुस्तैद

श्रद्धालुओं की सुविधा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम, एम्बुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं मौके पर तैनात रहेंगी।

बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी

बैठक में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, एसडीएम तुषार सैनी, मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment