उत्तराखंड में काम के बहाने बुलाकर किया अपहरण, फिरौती के लिए बनाया बंधक; गर्म चाकू से दी गई दरिंदगी की सजा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में काम के बहाने बुलाकर किया अपहरण, फिरौती के लिए बनाया बंधक; गर्म चाकू से दी गई दरिंदगी की सजा

On: June 9, 2025 7:47 AM
Follow Us:

सितारगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। पैसे नहीं देने पर आरोपितों ने युवक को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर पर गर्म चाकू से दागते हुए अमानवीय यातनाएं दीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर वार्ड नंबर आठ निवासी पृथ्वीराज पुत्र देवराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जून की शाम वह किसी कार्य से बाजार गया था। इसी दौरान स्टेट बैंक के पास उसकी मुलाकात अंबेडकर नगर निवासी कासिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल और बाईपास कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता से हुई। दोनों युवक उसे काम के बहाने अमन गुप्ता के घर ले गए, जहां कुछ देर बाद अमन का बड़ा भाई आकाश भी आ पहुंचा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

तीनों ने मिलकर पृथ्वीराज को एक कमरे में बंद कर लिया और उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह अपने घरवालों से 50 हजार रुपये मंगवाए। जब उसने इनकार किया, तो आरोपियों ने उसकी कमीज उतरवाकर उसके शरीर पर चाकू को गर्म करके दागा और हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित की पीठ पर कई जगह गंभीर जलने और चोट के निशान पाए गए हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

युवक ने बताया कि आरोपियों की यातनाएं सहन न कर पाने पर उसने अपनी बहन का मोबाइल नंबर उन्हें दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बहन को फोन कर धमकाया कि अगर वह अपने भाई की सलामती चाहती है तो 50 हजार रुपये का इंतजाम करे।

पीड़ित ने आगे बताया कि रातभर उसे कमरे में बंद रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया गया। सुबह जब मोहल्ले में हलचल बढ़ी तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह से पृथ्वीराज ने जान बचाई और अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच पूर्व में किसी आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था, जो इस घटना की पृष्ठभूमि हो सकता है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़े- Chardham Yatra 2025: थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने केदारनाथ धाम में किए दर्शन, की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment